मधुपुर में आज मनाया जाएगा सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मधुपुर स्थित शंकर मिलन वाटिका में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 से बजे सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में शामिल होने के लिए धम्म बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक आमंत्रण दिया गया है।
आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य सम्राट अशोक के धम्म और उनके विचारों के साथ भगवान बुद्ध के शांति, करुणा एवं सद्भाव के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर धम्म बंधु एकत्रित होकर धम्म विजय दिवस मनाएंगे।
कार्यक्रम में राकेश कुमार आयोजक, धरम सिंह मौर्य संचालक, आलोक कुमार मौर्य संयोजक तथा सुनील कुमार सहसंयोजक की भूमिका निभाएंगे।
आयोजकों ने समस्त धम्म बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की उपस्थिति से समारोह को सफल बनाने के साथ ही सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम का विवरण
- दिनांक: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 प्रातः 11 बजे से
- स्थान: शंकर मिलन वाटिका, मधुपुर, सोनभद्र
- कार्यक्रम: सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस समारोह



0 टिप्पणियाँ